सुरक्षित और टिकाऊ तरीके से काम करें

हम लोगों और अपने ग्रह की परवाह करते हैं। हम अधिक सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल बनाते हैं, मानवाधिकारों का सम्मान करते हैं, पर्यावरणीय प्रभाव कम करने के लिए काम करते हैं और उन समुदायों में सकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास करते हैं जहाँ हम कार्य करते हैं।

हम एक विविध कार्यस्थल और समावेशी संस्कृति को महत्व देते हैं।

हम अपने लोगों को अपनी ताकत और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त का स्रोत मानते हैं।

 

हम एक सम्मानजनक कार्यस्थल के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो किसी भी रूप में उत्पीड़न, भेदभाव, हिंसा और डराने-धमकाने से मुक्त हो। हम अपमानजनक भाषा, इशारों, आचरण या ऐसे किसी भी व्यवहार को सहन नहीं करते जो असुरक्षित, शत्रुतापूर्ण या असम्मानजनक वातावरण पैदा करे।

 

हम रोजगार संबंधी निर्णय नौकरी से जुड़े मानदंडों और ABB के मूल्यों के आधार पर लेते हैं। हम उचित वेतन और कार्य परिस्थितियाँ प्रदान करते हैं और जिन लोगों के साथ हम काम करते हैं, उनसे भी यही अपेक्षा रखते हैं।

हम भविष्य मे पर्यावरण पर कार्बन के प्रभाव को कम करने के लिए योगदान करते रहेंगे

हम प्रदूषण को रोकने, जैव विविधता की रक्षा करने, उत्सर्जन और अपशिष्ट को कम करने, पानी और ऊर्जा को संरक्षित करने, और हमारे उत्पादों के पूरे जीवन चक्र में हानिकारक पदार्थों के उपयोग को कम करने का लक्ष्य रखते हैं।

 

हम अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने के तरीकों की तलाश करते हैं। हम निर्णय लेते समय पर्यावरणीय प्रभाव पर विचार करते हैं और अधिक टिकाऊ कार्य के तरीकों को प्रोत्साहित करते हैं।

 

हम जहाँ भी कार्य करते हैं, वहाँ पर्यावरण संबंधी कानूनों और मानकों का पालन करते हैं। जिन लोगों के साथ हम काम करते हैं, उनसे भी हम यही अपेक्षा रखते हैं।

हम सुरक्षा को महत्व देते हैं और अधिक सुरक्षित कार्यस्थल बनाने तथा बनाए रखने के लिए खतरों के बारे में खुलकर बात करते हैं।

हम अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं और लोगों तथा स्थलों को सुरक्षा जोखिमों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। हम दुर्घटनाओं, चोटों और कार्य-संबंधी अस्वस्थता को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम करते हैं। हम केवल तभी कार्य करते हैं, जब हम अपने कार्यों को समझते हों, उन्हें करने के लिए योग्य हों और हमारे पास सही उपकरण उपलब्ध हों।

 

हम ऐसे किसी पदार्थ के प्रभाव में काम नहीं करते जो सुरक्षा को प्रभावित कर सकता हो। दबाव की स्थिति में भी सुरक्षा हमेशा सर्वोपरि रहती है। यदि कुछ असुरक्षित हो, तो हम काम रोक देते हैं।

 

 हम कभी भी खतरनाक परिस्थितियों को नज़रअंदाज़ नहीं करते और अपने लोगों तथा स्थलों से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए उचित कदम उठाते हैं। हम कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, ठेकेदारों और आगंतुकों से अपेक्षा करते हैं कि वे स्वास्थ्य, सुरक्षा और संरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा घटनाओं, खतरों और असुरक्षित परिस्थितियों की रिपोर्ट करें।

हम उन समुदायों में सकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास करते हैं जहाँ हम कार्य करते हैं।

हम ऐसी पहलों का समर्थन करते हैं और उन्हें विकसित करते हैं जिनका उद्देश्य हमारे समुदायों को अधिक समृद्ध और अधिक टिकाऊ बनाना है। हम सुनिश्चित करते हैं कि समुदाय-आधारित परियोजनाओं के लिए दिए जाने वाले किसी भी दान या प्रायोजन का ABB की सामुदायिक सहभागिता रणनीति के साथ संरेखण हो।

 

हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि हमारे संचालन से उन समुदायों पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े जहाँ हम कार्य करते हैं, और यदि ऐसा होता है तो हम उसके समाधान के लिए काम करते हैं। 

हम अपने वैश्विक व्यवसाय में मानवाधिकारों और श्रम मानकों का समर्थन करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

हम प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानकों और दस्तावेजों में उल्लिखित मानवाधिकार सिद्धांतों और श्रम मानकों का अपने पूरे व्यवसाय में पालन करते हैं।

 

हम अपने दैनिक कार्य में मानवाधिकार संबंधी जोखिमों को समझने और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए जिम्मेदार हैं कि मानवाधिकारों पर पड़ने वाले प्रभावों की पहचान की जाए, उन्हें रोका जाए और उनका समाधान किया जाए।

 

हम मानवाधिकार उल्लंघनों को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करते, जिनमें आधुनिक दासता, बाल श्रम, मानव तस्करी और भेदभाव शामिल हैं। हम कमजोर या संवेदनशील परिस्थितियों में रहने वाले लोगों के अधिकारों का सम्मान करते हैं और अपने परिचालनों में निष्पक्ष श्रम परिस्थितियाँ तथा सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करते हैं। हम अपने आपूर्तिकर्ताओं और अन्य व्यावसायिक भागीदारों से भी यही मानक अपनाने की अपेक्षा करते हैं।

 

हम संभावित मानवाधिकार उल्लंघनों की रिपोर्ट करते हैं और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाते हैं।

\

हमारे आचार संहिता के बारे में और जानें 

सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करें

हम जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हैं, पारदर्शी हैं और अपने निर्णयों और कार्यों के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। हम केवल उन भागीदारों के साथ काम करते हैं जो हमारे मूल्यों और प्रतिबद्धताओं को साझा करते हैं।

संपत्ति और प्रतिष्ठा की रक्षा करें

हम संवेदनशील जानकारी, बौद्धिक संपदा, व्यक्तिगत डेटा और कार्य उपकरण जैसी कंपनी की संपत्तियों को दुरुपयोग, चोरी, हानि या क्षति से बचाने के लिए जिम्मेदार हैं।

विश्वास बनाएँ और ‘अपनी बात रखें’ की संस्कृति को प्रोत्साहित करें

ABB खुलेपन और पारदर्शिता की ऐसी संस्कृति के प्रति प्रतिबद्ध है, जहाँ कर्मचारी और हितधारक सीधे संवाद कर सकें और अपनी बात रखने में स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। ‘अपनी बात रखें’ हेल्पलाइन पर की गई रिपोर्टिंग के खिलाफ किसी भी प्रकार के प्रतिशोध के प्रति हमारी शून्य-सहिष्णुता नीति है, और हम रिपोर्ट किए गए उल्लंघनों की समीक्षा करने तथा उन पर उचित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।